Advantages of Computer | कंप्यूटर के फायदे BCA Course 2026

Advantages of Computer | कंप्यूटर के फायदे BCA Course 2026

Turn Off Light
Auto Next
More
Add To Playlist Watch Later
Report

Report


Reviews

58 %

User Score

2 ratings
Rate This

Descriptions:

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Advantages of Computer in Hindi (कंप्यूटर के फायदे) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Advantages of Computer in Hindi – कंप्यूटर के फायदे
कंप्यूटर के बहुत सारें फायदे या लाभ होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- High Speed (तेज गति)
कंप्यूटर काफी तेज होते है। यह तेज गति से अपने कार्यो को पूरा करते है। आजकल के कंप्यूटर की गति पुराने कंप्यूटर से काफी तेज होती है जो कुछ सेकंड में ही अपने कार्य को पूरा कर देती है।

इंसानो की तुलना में कंप्यूटर बहुत तेज गति से गणना करते है। जैसे कि – एक इन्सान को गुणा या भाग करने में एक दो मिनट लग जाते हैं. परन्तु कंप्यूटर गुणा, भाग को एक सेकंड से भी कम समय में पूरा कर देता है.

2- Multitasking (मल्टीटास्किंग)
मल्टीटास्किंग कंप्यूटर के मुख्य लाभों में से एक है। एक कंप्यूटर एक समय में बहुत सारें कार्यो को पूरा कर सकता है। कंप्यूटर एक समय में लाख से भी ज्यादा कार्यो को पूरा करने में सक्षम होता है। जैसे कि – हम अपने कंप्यूटर में एक साथ गाने सुन सकते है, इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते है और MS word में काम भी कर सकते हैं.

3- Data Security (डेटा की सुरक्षा)
कंप्यूटर यूजर के डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। हम कंप्यूटर में पासवर्ड लगाके उसे lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के हमारे कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर सकता.

4– Communication (कम्युनिकेशन)
कंप्यूटर में हम इन्टरनेट का इस्तेमाल करके दूसरे कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेशन कर सकते हैं. इसके साथ साथ हम एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में data को ट्रान्सफर भी कर सकते हैं.

5– Time Saving (समय की बचत)
कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से हमारा बहुत सारा कीमती समय बच जाता है. हम जो काम 1 दिन में करते है वही काम हम कंप्यूटर के द्वारा मिनटों में कर सकते हैं जैसे – ऑनलाइन शॉपिंग करना, पैसे ट्रान्सफर करना, और घर बैठे खाना ऑर्डर करना आदि.

6- Easy to use (इस्तेमाल करने में आसान)
कंप्यूटर को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। कंप्यूटर को सीखने के लिए तकनीकी ज्ञान (Technical knowledge) की आवश्यकता नहीं होती इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख सकता है।

कंप्यूटर में डेटा और फाइलों को ढूढ़ना भी काफी आसान होता है। आप फाइल का नाम टाइप करके उस फाइल को आसानी से खोज सकते है।

7– Accuracy (सटीकता)
कंप्यूटर अपने कार्यो को सटीकता (accuracy) के साथ करता है अर्थात् कंप्यूटर बिना किसी गलती के अपने कार्यों को पूरा करता है। जब भी कोई इन्सान किसी कार्य को करता है तो वह उसमें गलती करता है परन्तु कंप्यूटर बिना गलती किये अपने काम को पूरा कर लेता है.

8– Diligence (परिश्रम)
कंप्यूटर बहुत ही मेहनती होता है. यह बिना थके लगातार काम कर सकता है. इन्सान 7-8 घंटे काम करने के बाद थक जाता है परन्तु कंप्यूटर दिन के 24 घंटे बिना थके काम करता है.

9– Automation (स्वचालित)
कंप्यूटर अपने कार्यो को आटोमेटिक पूरा कर सकता है। जब कंप्यूटर किसी काम को शुरू करता है तो वह उस काम को खुद से ही पूरा कर लेता है।

10– Storage (स्टोरेज)
कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से कंप्यूटर में अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर किया जा सकता है। हम अपने कंप्यूटर पर वीडियो, इमेज, गेम और गाने आदि डेटा को स्टोर कर सकते हैं.

कंप्यूटर में स्टोर किया गया डेटा हमेशा के लिए स्टोर रहता है। डेटा तब तक कंप्यूटर में स्टोर रहता है जब तक कोई यूजर उस डेटा को डिलीट ना कर दे।

11– Better understanding of data (डेटा को आसानी से समझना)
कंप्यूटर में डेटा का विश्लेषण (analyze) करने के लिए कई प्रकार के टूल होते है जिनका उपयोग करके यूजर डेटा को आसानी से समझ सकता है।

12– Reduce Paper work (कम कागज़ी काम)
कंप्यूटर में ज्यादातर कार्य ऑनलाइन होता है जिसके कारण कागज का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में किया जाता है। यह कागज में होने वाले खर्चे को भी कम करता है।

13– Productivity (उत्पादकता)
यह उत्पादकता (productivity) को बढ़ाता है। कंप्यूटर में आप तेजी से किसी कार्य को कर सकते है जिसके कारण प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। जो काम मनुष्य 1 दिन में करता है वही काम कंप्यूटर कुछ ही मिनट में कर लेता है जिससे हमारे समय की भी बचत होती है.

14– Reliable (विश्वसनीय)
Computer काफी विश्वसनीय (Reliable) होते है। कंप्यूटर बिना कोई गलती किये 24 घंटो तक लगातार कार्य कर सकता है।

15– Nature Friendly (प्रकृति का रक्षक)
कंप्यूटर का सभी काम कागज़ के बिना होता है. इसलिए हमें काम करने के लिए कागज़ की जरूरत नहीं पड़ती. कागज़ को बनाने के लिए पेड़ों को काटना पड़ता है. कंप्यूटर के इस्तेमाल से लाखों पेड कटने से बच जाते हैं.

16– Earn Money (पैसे कमाये)
कंप्यूटर का इस्तेमाल करके हम घर बैठे पैसे कमा सकते हैं. हम कंप्यूटर से वेबसाइट बनाकर, youtube चैनल बनाकर, और कोडिंग करके पैसे कमा सकते हैं.

17– Entertainment (मनोरंजन)
कंप्यूटर मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन है. इसमें हम विडियो देख सकते है, गाने सुन सकते है और game भी खेल सकते हैं.

इसे पढ़ें:-

कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर के नुकसान क्या हैं?
कंप्यूटर के अनुप्रयोग क्या है?
Exam में पूछे जाने प्रश्न –

कंप्यूटर के लाभ बताइए?
Computer के बहुत सारें लाभ होते हैं जैसे कि- यह बहुत तेज गति कार्य करता है, यह कभी गलती नहीं करता, इसमें हमारा data सुरक्षित रहता है और इससे हम पैसे भी कमा सकते हैं.

Computer के दो मुख्य फायदे बताइये?
इसके दो मुख्य फायदे हैं:- Fast speed और Accuracy.

Reference:- https://www.javatpoint.com/what-are-the-advantages-of-computer

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *